मामा ने सोयी अवस्था में छात्रा पर फेंका तेजाब

Updated at : 08 Jul 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
मामा ने सोयी अवस्था में छात्रा पर फेंका तेजाब

हरसिद्धि (पूचं) : थाना क्षेत्र के मालिकाना टोला गांव में शुक्रवार की रात दूर के रिश्ते के मामा ने 16 वर्षीया आठवीं कक्षा की छात्रा पर सोयी अवस्था में तेजाब फेंक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल छात्रा का इलाज सदर अस्पताल, मोतिहारी में चल रहा है. छात्रा के पिता सिकंदर दास व […]

विज्ञापन

हरसिद्धि (पूचं) : थाना क्षेत्र के मालिकाना टोला गांव में शुक्रवार की रात दूर के रिश्ते के मामा ने 16 वर्षीया आठवीं कक्षा की छात्रा पर सोयी अवस्था में तेजाब फेंक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल छात्रा का इलाज सदर अस्पताल, मोतिहारी में चल रहा है. छात्रा के पिता सिकंदर दास व मौसा जयनारायण दास ने संयुक्त रूप से बताया कि गर्मी के कारण उक्त छात्रा अपनी दो छोटी बहनों के साथ दरवाजे पर सोयी हुई थी. इसी बीच उसके दूर के रिश्ते के मामा मुफस्सिल थाने के मोतिहारी के रूपडीह गांव निवासी नीतीश कुमार उसके ऊपर तेजाब फेंक कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर फरार हो गया.

गंभीर स्थिति में छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन