सेल्फी लेते दो युवक गिरफ्तार सभा स्थल छावनी में तब्दील आइजीआइएमएस से पहुंची टीम

मोतिहारी : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर मोतिहारी में प्रधानमंत्री के आगमन एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले विशिष्ट अतिथियों एवं स्वच्छाग्रहियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को ले सोमवार को इंदिरा गांधी ह्दय रोग संस्थान पटना की दो टीम एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस के साथ मोतिहारी पहुंची. एक टीम का नेतृत्व डा […]
मोतिहारी : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर मोतिहारी में प्रधानमंत्री के आगमन एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले विशिष्ट अतिथियों एवं स्वच्छाग्रहियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को ले सोमवार को इंदिरा गांधी ह्दय रोग संस्थान पटना की दो टीम एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस के साथ मोतिहारी पहुंची. एक टीम का नेतृत्व डा दिलीप कमुार सिंह संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं पटना कर रहे है. वहीं दूसरे टीम का नेतृत्व डा केके वरूण उपनिदेशक सवास्थ्य सेवा कर रहे है.
सिविल सर्जन डाॅ प्रशांत कुमार ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निबटने को विभाग तैयार है. चिकित्सक, पारा मेडिकल एवं एंबुलेंस होने के बावजूद 45 चिकित्सकों में 42 चिकित्सक तथा 70 पारा मेडिकल कर्मचारी में 60 मोतिहारी पहुंच चुके हैं. वहीं 32 एंबुलेंस के बावजूद चार और नये एंबुलेंस पहुंच चुके हैं. इधर सीएस ने बताया कि गठित 11 कांषांगों का नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सारी तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




