ढाई हजार जवान व पांच सौ पुलिस अधिकारियों की लगी ड्यूटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 5:46 AM
विज्ञापन
डॉग स्क्वॉयड व मेटल डिटेक्टर से एंडी सबोटेज जांच शहर के 61 जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी तैनात मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. संपूर्ण सुरक्षा में ढाई हजार जवान व पांच सौ पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया है. इसके अलावा […]
विज्ञापन
डॉग स्क्वॉयड व मेटल डिटेक्टर
से एंडी सबोटेज जांच
शहर के 61 जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी तैनात
मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. संपूर्ण सुरक्षा में ढाई हजार जवान व पांच सौ पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया है. इसके अलावा सीआरपीएफ, बीएमपी, एसटीएफ, एसआइटी के अलावा स्पेशल ब्रांच के पदाधिकारी व जवानों ने प्रतिनियुक्त स्थल पर सुरक्षा का कमान संभाल लिया है. पीएम के सुरक्षा निर्मित प्रथम डी एरिया एसपीजी के प्रभार में है, जबकि बाहरी घेरा स्थानीय जिला व पुलिस प्रशासन के अधिन है.
शहर में 61 जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व जवानों की ड्यूटी लगा दी गयी है. सोमवार दोपहर सीआरपीएफ की बाइकर्स टीम ने फ्लैग मार्च निकाला.गांधी मैदान से राजा बाजार होते हुए शहर के मुख्य मार्गो पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने सीआरपीएफ फ्लैग मार्च किया. गांधी मैदान के सभी मुख्य द्वार पर पुलिस पदाधिकारी व जवानों को तैनात किया गया है. सोमवार से ही बाहरी लोगों के गांधी मैदान में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है. एसपीजी ने गांधी मैदान को अपने अंडर में ले लिया है. उनके इजाजत के बगैर किसी की इंट्री नहीं हो रही.
कार्यक्रम स्थल पर स्पेशल ब्रांच के पदाधिकारी डॉग स्क्वायड व मेटल डिटेक्टर से लगातार एण्टी सबोटेज जांच कर रहे है. मंच पर बैठने वालों की सूची एसपीजी को प्रशासन ने उपलब्ध कराया है.एसपीजी तय करेगा कि कौन से लोग पीएम के साथ मंच पर बैठेंगे. वहीं कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर भिव्यू कटर लगाया गया है. गांधी मैदान से लेकर पुलिस केंद्र स्थित हेलिपैड, हवाई अड्डा मैदान स्थित टेंट सीटी को सुरक्षा कर्मियों ने अपने अंडर में ले लिया है.
नक्सल प्रभावित इलाकों में एरिया डोमिनेशन : नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस व सीआरपीएफ ने रविवार की रात एरिया डोमिनेश किया. संभावित जगहों पर सघन छापेमारी की गयी. वांछित लोगों को सचेत करने के लिए उनके घरों पर दस्तक दिया. पकड़ीदयाल, मधुबन, पताही, फेनहारा, राजेपुर के अलावे सीमावर्ती क्षेत्र दरपा, लखौरा, छौड़ादानों में भी एरिया डोमिनेश व छापेमारी अभियान चलाया गया. एएसपी अभियान हिमांशु शेखर गौरव के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी.
शहर के सभी होटलों में भी चला सर्च अभियान : शहर के होटलों मे पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया. वैसे प्रशासन ने शहर के 32 होटलों को रिजर्व कर लिया है. इसके बावजूद सुरक्षा के मद्देनजर रविवार की रात सभी होटलों के अलावे संदिग्ध जगहों पर तलाशी व छापेमारी अभियान चलाया गया. शहर के एक-एक लोगों की गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर है. सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










