रंगदारी देने से मना किया तो हॉकी स्टिक से पीटा

Updated at : 04 Apr 2018 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी देने से मना किया तो हॉकी स्टिक से पीटा

जबरन गाड़ी में बैठा कर शहर से बाहर ले जाकर घटना को दिया अंजाम मोतिहारी : शहर के छतौनी थाना अंतर्गत भवनीपुर जिरात निवासी एगरॉल दुकानदार विश्वजीत कुमार द्वारा रंगदारी नहीं दिया गया तो उन्हें हॉकी स्टीक से मारपीट कर घायल कर दिया गया. घायल को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. मामले में […]

विज्ञापन

जबरन गाड़ी में बैठा कर शहर से बाहर ले जाकर घटना को दिया अंजाम

मोतिहारी : शहर के छतौनी थाना अंतर्गत भवनीपुर जिरात निवासी एगरॉल दुकानदार विश्वजीत कुमार द्वारा रंगदारी नहीं दिया गया तो उन्हें हॉकी स्टीक से मारपीट कर घायल कर दिया गया. घायल को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. मामले में मनोज कुशवाहा, जय कुशवाहा को नामजद करते हुए सात अज्ञात के खिलाफ छतौनी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि आरोपित मधुबन छावनी चौक स्थित मेरे एग रॉल दुकान से प्रतिदिन मुफ्त में खिलाने व 50 हजार रुपया रंगदारी की मांग की. जब नहीं दिया तो छतौनी मंडी सामान खरीदने गया. इस दौरान इन लोगों ने जबरन गाड़ी में बैठा लिया और महाराजा हरेंद्र किशोर कॉलेज परिसर में ले जाकर हॉकी स्टीक से पिटाई की. सूचना पर परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन