बिहार : शिक्षक की पिटाई से हुई छात्र की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2018 9:15 AM
विज्ञापन
मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के गोढ़वा बेंगहा चंवर के समीप आवासीय दिल्ली पब्लिक स्कूल में नर्सरी के छात्र सूरज कुमार की पिटाई से मौत हो गयी. वह स्कूल के छात्रावास में रह कर पढ़ता था. उसका बड़ा भाई दीपक भी उसी छात्रावास में रहता है. परिजनों का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक द्वारा की […]
विज्ञापन
मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के गोढ़वा बेंगहा चंवर के समीप आवासीय दिल्ली पब्लिक स्कूल में नर्सरी के छात्र सूरज कुमार की पिटाई से मौत हो गयी. वह स्कूल के छात्रावास में रह कर पढ़ता था. उसका बड़ा भाई दीपक भी उसी छात्रावास में रहता है.
परिजनों का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक द्वारा की गयी पिटाई से उसकी मौत हुई है. घटना के बाद स्कूल संचालक बबलू यादव सहित तमाम शिक्षक फरार हो गये. सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जम कर हंगामा किया. घटना गुरुवार शाम की है. सूरज केसरिया थाने के चैनपुर निवासी नंदकिशोर साह का पुत्र था.
दीपक व सूरज का ननिहाल गोढ़वा गांव में है. उनके नाना चंद्रिका साह ने बताया कि तबीयत खराब होने पर शिक्षकों से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना मिली. अस्पताल पहुंचा, तो वह मर चुका था. उसके शरीर के कई हिस्सों में जख्म के निशान थे. अस्पताल में शव छोड़ कर स्कूल संचालक व शिक्षक फरार थे. इधर घटना के बाद छात्रावास के सभी लड़के परिजनों के साथ घर चले गये.
थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद के अनुसार, दीपक का कहना है कि गुरुवार को उसके भाई सूरज को किसी शिक्षक ने नहीं पीटा. दिनेश व विपुल सर ने बुधवार को उसे पीटा था. वह गुरुवार की सुबह स्नान के बाद उसने नाश्ता किया, उसके बाद सोने चला गया. कुछ देर के बाद शिक्षक उसे जगाने गये, तो वह नहीं उठा.
उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शिक्षक सदर अस्पताल में शव छोड़ फरार हो गये. थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










