19 अप्रैल को केसरिया नपं का होगा चुनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2018 12:46 AM
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के केसरिया नगर पंचायत का कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. इसके पूर्व मतदाता सूची विखंडन व नई कार्यकारिणी गठन को ले राज्य निर्वाचन आयोग ने 19 अप्रैल को चुनाव की घोषणा कर दी है. मतगणना 21 अप्रैल को होगी. इसके पूर्व नये वोटरों का नाम एक जनवरी 2018 […]
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के केसरिया नगर पंचायत का कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. इसके पूर्व मतदाता सूची विखंडन व नई कार्यकारिणी गठन को ले राज्य निर्वाचन आयोग ने 19 अप्रैल को चुनाव की घोषणा कर दी है. मतगणना 21 अप्रैल को होगी. इसके पूर्व नये वोटरों का नाम एक जनवरी 2018 को मानते हुए जोड़ने की प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू हो जायेगी. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चुनावी प्रक्रिया के बाद नामांकन व मतदान होगा.
इधर चुनाव की घोषणा के साथ 11 वार्ड वाले केसरिया नगर पंचायत में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. संभावित प्रत्याशियों ने वोटरों से संपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










