मछली व्यवसायी से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Updated at : 14 Feb 2018 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
मछली व्यवसायी से मांगी पांच लाख की रंगदारी

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बासमनपुर गांव में मछली व्यवसायी ढोड़ा सहनी से पांच लाख की रंगदारी मांगी गयी. वह मछली पालन को छह साल के लिए मत्स्यजीवी सहयोग समिति के माध्यम से झील बंदोबस्त कराया था. तब से झील में मछली पालन कर उसे बेचता था. सोमवार को झील में मछली मारने गया था. […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बासमनपुर गांव में मछली व्यवसायी ढोड़ा सहनी से पांच लाख की रंगदारी मांगी गयी. वह मछली पालन को छह साल के लिए मत्स्यजीवी सहयोग समिति के माध्यम से झील बंदोबस्त कराया था. तब से झील में मछली पालन कर उसे बेचता था. सोमवार को झील में मछली मारने गया था. इस दौरान कुछ लोग झील पर आकर पांच लाख की रंगदारी की मांग करते हुए गाली-गलौज की. विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया. घटना को लेकर उसने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने ग्रामीण चुमन सहनी, गुड्डू सहनी, नारायण सहनी,अशोक सहनी व जतन सहनी सहित 11 लोगों को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन