बाइक की डिक्की तोड़ 60 हजार रुपये उड़ाया

मोतिहारी : शहर में डिक्की तोड़वा गिरोह के बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है. श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला निवासी अशोक कुमार की बाइक की डिक्की तोड़ बदमाशों ने 60 हजार रुपये गायब कर दिया. सोमवार को भी पश्चिमी चंपारण के ठेकेदार एनुल्लाह के बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये गायब किया था. घटना को […]
मोतिहारी : शहर में डिक्की तोड़वा गिरोह के बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है. श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला निवासी अशोक कुमार की बाइक की डिक्की तोड़ बदमाशों ने 60 हजार रुपये गायब कर दिया. सोमवार को भी पश्चिमी चंपारण के ठेकेदार एनुल्लाह के बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये गायब किया था. घटना को लेकर अशोक ने नगर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि इलाहाबाद बैंक से पैसा निकाल सामान खरीदने बाजार गया था. वापस आया तो डिक्की का लॉक टूटा था. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




