मोतिहारी में भौतिकी का प्रश्न पत्र वायरल, आठ हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2018 5:02 AM
मोतिहारी : इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को प्रथम पाली में आयोजित भौतिकी विषय का प्रश्न पत्र वायरल हो गया. परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने से थोड़ी देर पहले ही प्रश्न पत्र बाजार में पहुंच जाने का मामला चर्चा में आया. सोशल मीडिया व व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर भी वायरल […]
मोतिहारी : इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को प्रथम पाली में आयोजित भौतिकी विषय का प्रश्न पत्र वायरल हो गया. परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने से थोड़ी देर पहले ही प्रश्न पत्र बाजार में पहुंच जाने का मामला चर्चा में आया. सोशल मीडिया व व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्नों के उत्तर भी वायरल होने लगे. परीक्षा अपने निर्धारित समय के अनुसार चलती रही. जब परीक्षा देकर परीक्षार्थी बाहर निकले, तो उस प्रश्न पत्र का मिलान किया गया तो वायरल होने की बात सही पायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










