मोतिहारी के चार शातिर तेलंगाना में गिरफ्तार

Updated at : 31 Jan 2018 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी के चार शातिर तेलंगाना में गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चार शातिर अपराधी वारदात को अंजाम देते तेलंगाना में पकड़े गये हैं. तेलंगाना के पुलिस कमिश्नर वीके कमालशन रेड्डी ने गिरफ्तार अपराधियों की तस्वीर के साथ उनकी क्राइम हिस्ट्री मोतिहारी पुलिस को भेजी है. उनके नाम व पते का सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी है. गिरफ्तार बदमाशों में जितना थाने […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चार शातिर अपराधी वारदात को अंजाम देते तेलंगाना में पकड़े गये हैं. तेलंगाना के पुलिस कमिश्नर वीके कमालशन रेड्डी ने गिरफ्तार अपराधियों की तस्वीर के साथ उनकी क्राइम हिस्ट्री मोतिहारी पुलिस को भेजी है. उनके नाम व पते का सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी है. गिरफ्तार बदमाशों में जितना थाने के बिजबनी निवासी श्यामबाबू साह, कोइरगांवा का धर्मेंद्र सहनी, घोड़ासहन का पप्पू गोसाई व दिलीप सिंह शामिल हैं.

पूछताछ में चारों अपराधियों ने चोरी व लूट के एक दर्जन से अधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. बदमाशों से तेलंगाना के करीम नगर थाने की पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

अपराधियों की भेजी गयी क्राइम हिस्ट्री के अनुसार, उनके खिलाफ 2017 में करीम नगर, एलएमडी कॉलोनी, चोप्पदंदी व चिगुरुमामिदी थाना क्षेत्र में 11 मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि बदमाश करीम नगर इलाके में व्यवसायी के प्रतिष्ठान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर भागते समय पकड़े गये. कुछ बदमाश 35 लाख का सामान लेकर फरार हो गये. पुलिस ने चार को गिरफ्तार
मोतिहारी के चार
कर लिया. उनके पास से भी चोरी के सामान बरामद हुए हैं.
कई कांडों में दर्ज हैं मामले
बताते चले कि चोरों बदमाशों पर करीम नगर थाना कांड संख्या 70/17, 197/17, 198/17, 199/17, 240/17, 444/17, 446/17, चिगुरूमामिदी थाना कांड संख्या 54/17, 78/17, चोप्पदंदी थाना कांड संख्या 19/17, एलएमडी कॉलोनी थाना कांड संख्या 198/17 दर्ज करीम नगर इलाके में शोरूम का ताला तोड़ चोरी करते पकड़े गये
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन