मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी

Updated at : 11 Jan 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी

सिकरहना (मोतिहारी) : ढाका आजाद चौक स्थित मनीष टेलीकॉम नामक मोबाइल दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने मंगलवार की रात हजारों रुपये मूल्य के मोबाइल व अन्य उपकरणों की चोरी कर ली. घटना की सूचना पर ढाका थाना पुलिस ने दुकान पर पहुंच कर छानबीन की. इस संबंध में ढाका रामचंद्र मोहल्ला निवासी शंभु […]

विज्ञापन

सिकरहना (मोतिहारी) : ढाका आजाद चौक स्थित मनीष टेलीकॉम नामक मोबाइल दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने मंगलवार की रात हजारों रुपये मूल्य के मोबाइल व अन्य उपकरणों की चोरी कर ली. घटना की सूचना पर ढाका थाना पुलिस ने दुकान पर पहुंच कर छानबीन की. इस संबंध में ढाका रामचंद्र मोहल्ला निवासी शंभु कुमार ने थाना को दिये आवेदन में बताया है कि रोज की तरह शाम दुकान बंद कर घर चला गया. बुधवार की सुबह जब मैं दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो दुकान से पंद्रह पीस मोबाइल हैंडसेट, पंखा, लाउडस्पीकर व अन्य उपकरणों की चोरी कर ली गयी है. बताया कि पूर्व में भी मेरे दुकान में चोरी हो चुकी है. ढाका थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन