अब मोतिहारी में भी होगी एचआइवी की जांच

मोतिहारी : एचआइवी के मरीजों का सीडी फोर जांच मुजफ्फरपुर, पटना के बजाय अब मोतिहारी सदर अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर पर ही होगी. उक्त मशीन के आ जाने से एचआइवी पीड़ितों को मिलेगी सुविधा. साथ ही भारत सरकार की संस्था नाकों ने यह मशीन उपलब्ध कराया है. मालूम हो कि चंपारण में एचआइवी के मरीजों […]
मोतिहारी : एचआइवी के मरीजों का सीडी फोर जांच मुजफ्फरपुर, पटना के बजाय अब मोतिहारी सदर अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर पर ही होगी. उक्त मशीन के आ जाने से एचआइवी पीड़ितों को मिलेगी सुविधा. साथ ही भारत सरकार की संस्था नाकों ने यह मशीन उपलब्ध कराया है. मालूम हो कि चंपारण में एचआइवी के मरीजों की संख्या बिहार में पटना के बाद दूसरे स्थान पर है. इस भयावह स्थिति को देखते हुए नाको ने यह मशीन उपलब्ध कराया है, जिसकी कीमत लगभग आठ लाख है. मशीन के आ जाने से एचआइवी के मरीजों का ब्लड सेंपल मुजफ्फरपुर एवं पटना जांच के लिए भेजा जाता था. वह अब नहीं भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




