महादलित इलाकों में बनेंगे 15 और नये सामुदायिक भवन

मोतिहारी : महादलित बस्तियों में इस साल 15 और नये सामुदायिक भवन बनेंगे. इसकी स्वीकृति मिल गयी है और एलइओ वन व एलइओ टू को भवन बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. अभियंताओं को समय पर एमबी बुक करने का आदेश दे दिया गया है और इस मामले में किसी भी तरह की खानापूरी नहीं […]
मोतिहारी : महादलित बस्तियों में इस साल 15 और नये सामुदायिक भवन बनेंगे. इसकी स्वीकृति मिल गयी है और एलइओ वन व एलइओ टू को भवन बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. अभियंताओं को समय पर एमबी बुक करने का आदेश दे दिया गया है और इस मामले में किसी भी तरह की खानापूरी नहीं करने की नसीहत दी गयी है.
उक्त बातें महादलित विकास मिशन के निदेशक गौतम पासवान, विशेष कार्य पदाधिकारी अतूल कुमार वर्मा व अभियंता अनुश्रवण अनील कुमार ने संयुक्त रूप से कही. वे शुक्रवार को मोतिहारी पहुंचे थे और समाहरणालय स्थित डाॅ. राधाकृष्णन भवन के सभागार में कल्याण विभाग से जुड़े महादलितों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




