नकद व गहने लेकर प्रेमी के साथ विवाहिता फरार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2018 4:42 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के ठाकुरबाड़ी मुहल्ले से एक विवाहिता घर से आभूषण व नकद लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. घटना को लेकर उसके पति ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने सीतामढ़ी बैरगनिया के रवि कुमार को आरोपित किया है. रवि पहले ठाकुरबाड़ी में रहता था. नगर पुलिस ने बताया कि […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के ठाकुरबाड़ी मुहल्ले से एक विवाहिता घर से आभूषण व नकद लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. घटना को लेकर उसके पति ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने सीतामढ़ी बैरगनिया के रवि कुमार को आरोपित किया है.

रवि पहले ठाकुरबाड़ी में रहता था. नगर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पति ने पुलिस को बताया है कि बुधवार सुबह उसकी पत्नी घर से अचानक गायब हो गयी. काफी खोजबीन किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. उसके मोबाइल का कॉल रिकॉर्ड देखा तो पता चला कि तीन-चार नंबर पर उसकी लंबी बात हुई है.
उसने एक नंबर पर फोन लगाया तो रवि के पिता ने फोन उठाया. उसने आगे कहा है कि रवि ठाकुरबाड़ी में रहता था तो उसके घर आता-जाता था. उसकी पत्नी से फोन पर बात भी करता था. इसके लिए उसने पत्नी को डांटा भी था. नगर पुलिस ने बताया कि मोबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है, उसके आधार पर विवाहिता सहित आरोपित की खोजबीन की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन