दंपती सहित तीन को फरसा से मार किया घायल

Updated at : 05 Jan 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
दंपती सहित तीन को फरसा से मार किया घायल

घायल सदर में भर्ती, एक की हालत गंभीर दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप मोतिहारी : चिरैया थाना अंतर्गत खोड़ा गांव में गुरुवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दंपती सहित उसके पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया. हमलवारों ने दरवाजे पर चढ़ तीनों को फरसा से मार घायल कर दिया, उसके बाद […]

विज्ञापन

घायल सदर में भर्ती, एक की हालत गंभीर

दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप
मोतिहारी : चिरैया थाना अंतर्गत खोड़ा गांव में गुरुवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दंपती सहित उसके पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया. हमलवारों ने दरवाजे पर चढ़ तीनों को फरसा से मार घायल कर दिया, उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर सभी फरार हो गये.
खून से लथपथ रामजनम राय, उसकी पत्नी रामकली देवी व पुत्र पुण्यदेव राय को ग्रामीणों ने उठा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुण्यदेव की हालत गंभीर बतायी जा रही है.
घटना को लेकर पुण्यदेव ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि सुबह करीब पांच बजे संतोष राय, दिलीप राय, रामकेवल राय, स्वारथ राय, बलिस्टर राय, मोदकी राय, दहाउर राय, बृजमोहन राय सहित अन्य लोग हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर पहुंचे. दहाउर राय ने गाली गलौज करते हुए कहा कि सभी को घर से खींच जान से मार दो. इस पर उसके साथ आये लोगों ने जान मारने की नियत से फरसा से मार घायल कर दिया. बचाने आये पिता रामजनम राय व मां रामकली पर फरसा से हमला कर दिया. वहीं भाला से मार दोनों पैर जख्मी कर दिया.
ग्रामीणों के पहुंचने पर जान मारने की धमकी देकर सभी फरार हो गये. इधर रामस्वार्थ राय ने भी पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने विंदा राय, शिवनाथ राय, रामजनम राय, प्रेमा राय, पुण्यदेव राय, मनोज राय, अजीत राय, लालबाबू राय, जवाहिर राय, जोखू राय, पप्पु राय, प्रमोद राय व अनिल राय पर जमीन विवाद में मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए चिरैया थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन