मुखिया के घर पर किया हमला आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 05 Jan 2018 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया के घर पर किया हमला आरोपित गिरफ्तार

मोतिहारी : मुफस्सिल पुलिस ने रामगढ़वा पंचायत की मुखिया रेणु देवी के घर पर धावा बोल दिया. साथ ही उसके पति के साथ मारपीट की गयी. हालाांकि, आरोपित सुरहा के विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके विरुद्ध मुखिया पति शैलेंद्र कुशवाहा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल पुलिस ने रामगढ़वा पंचायत की मुखिया रेणु देवी के घर पर धावा बोल दिया. साथ ही उसके पति के साथ मारपीट की गयी. हालाांकि, आरोपित सुरहा के विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके विरुद्ध मुखिया पति शैलेंद्र कुशवाहा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में मुखिया पति ने आरोप लगाया है कि विवेक उसने दरवाजे पर पहुंच गाली-गलौज की, उसके बाद दरवाजा तोड़ घर के अंदर घुस मारपीट की. घटना के बाद गांव में पंचायती कर मामले को सुलझाने का प्रयास हुआ, लेकिन मुखिया पति मानने को तैयार नहीं हुए. उनके द्वारा विवेक के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

शराब बरामद
मोतिहारी. मुफस्सिल पुलिस ने लालबेगिया घाट के पास से चार बोतल विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान कारोबारी भागने में सफल रहा. पुलिस ने कारोबारी की पहचान गोलू कुमार के रूप में की है. पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
डायन का आरोप लगा मां-बेटे को पीट कर किया घायल : मोतिहारी. तुरकौलिया थाने के बेलवा तिवारी टोला में महिला को डायन का आरोप लगा पीटा गया. बचाने गये उसके पुत्र के साथ भी मारपीट की गयी. घायल मां-बेटे का इलाज सदर में चल रहा है. पीड़िता ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान वाजुल मियां, सुलेमान मियां, नेशा खातून, इम्तेयाज मियां, जरीना खातनू, जाहिदा खातून सहित अन्य लोग बीमार बच्चे को लेकर दरवाजे पर पहुंचे. डायन का आरोप लगा उसे ठीक करने को कहा. विरोध पर मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि कार्रवाई के लिए तुरकौलिया थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन