चंपारण का मोस्ट वांटेड कुणाल साहेबगंज से गिरफ्तार

Updated at : 30 Dec 2017 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
चंपारण का मोस्ट वांटेड कुणाल साहेबगंज से गिरफ्तार

मोतिहारी : बेतिया न्यायालय परिसर में कुख्यात बबलू दूबे की गोली मार हत्या करने वाला चंपारण का मोस्टवांटेड कुणाल सिंह पकड़ा गया. पुलिस ने उसके तीन शागिर्दों को भी गिरफ्तार किया है. कुणाल की गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज पहाड़पुर मनोरथ से गुरुवार की रात हुई. वह सुधीर सिंह के गवास (दलान) पर सोया था. […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बेतिया न्यायालय परिसर में कुख्यात बबलू दूबे की गोली मार हत्या करने वाला चंपारण का मोस्टवांटेड कुणाल सिंह पकड़ा गया. पुलिस ने उसके तीन शागिर्दों को भी गिरफ्तार किया है. कुणाल की गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज पहाड़पुर मनोरथ से गुरुवार की रात हुई.

वह सुधीर सिंह के गवास (दलान) पर सोया था. पुलिस ने पक्की सूचना के आधार पर पहाड़पुर मनोरथ गांव की घेराबंदी कर कुणाल व सुधीर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर डुमरियाघाट से एक चिमनी व्यवसायी सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी से पीपरा थाना में एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा पूछताछ किया. पुलिस एके47 व अन्य स्वचालित हथियारों की बरामदगी के लिए कुणाल पर दबाव बना रही है.

कुणाल पीपरा थाना के कुड़िया गांव का रहने वाला है. उसपर हत्या, रंगदारी व लूट के एक दर्जन से अधिक मामले मोतिहारी, बेतिया जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है. पुलिस ने उसपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था. छापेमारी टीम को एसपी खुद लीड कर रहे थे. साथ में चकिया, केसरिया, पीपरा व पीपराकोठी थाने की पुलिस थी.

छापेमारी के दौरान फरार तो नहीं हो गया सुमन सौरभ

साहेबगंज के पहाड़पुर मनोरथ में पुलिस छापेमारी के दौरान कुणाल गिरोह के शातिर अपराधी सुमन सौरभ,सिकेट सिंह,बुलेट सिंह के फरार हो जाने की चर्चा है. बताया जाता है कि फरार होनेवाले तीनों अपराधी एके-47 और 56 से लैस थे. हालांकि पुलिस टीम फरार तीनों शातिरों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान भी जारी है.

मुजफ्फरपुर और मोतिहारी की सीमा रेखा पर बसे गांव में था ठिकाना . नेपाल के साथ ही उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी,बेतिया,मोतिहारी में आतंक मचाये कुणाल सिंह पुलिस से बचने के लिए दो जिले मुजफ्फरपुर के सीमा रेखा स्थित गांवों में शरण ले रहा था.

उसके टोह में लगे पुलिस को लगातार उसके मोबाइल का लोकेशन मुजफ्फरपुर के साहेबगंज, देवरिया, मोतीपुर, बरुराज ,पूर्वी चंपारण के मेंहसी और चकिया थाने के गांवों में मिल रहा था. कुणाल सिंह मोतीपुर के वरजी,बरुराज थाना क्षेत्र के लखनसेन,पूर्वी चंपारण के मंगराही आदि सहित एक दर्जन गांवों में अपना ठिकाना बनाये हुए था. पुलिस के हरकत की जानकारी होते ही यह जिला बदल बगल के जिले के गांव में शरण ले लेता था. पूर्वी चंपारण की पुलिस कुणाल सिंह के तलाश में कई बार मुजफ्फरपुर जिले में मोर्चाबंदी की थी. लेकिन वह बच निकालता था.

मुकेश पाठक के साथ सात साल पहले मुखिया पति को भूना था . गिरफ्तार कुणाल सिंह का संतोष झा और मुकेश पाठक गिरोह से भी संबंध था. संतोष झा गिरोह के लिए उसने कई हत्याकांडों को अंजाम दिया था.

विगत 11 दिसंबर 2010 को मुकेश पाठक के साथ कुणाल मेंहसीं प्रखंड मुख्यालय में दिनदहाड़े गोलीबारी कर मुखिया सुषमा देवी के पति चंद्रकिशोर ठाकुर की हत्या कर दी थी. इसके अलावे विगत 3 जुलाई को रक्सौल स्थित एक निजी स्कूल पर एके-47 से फायरिंग,रंगदारी के लिए कई जगह फायरिंग व हत्याकांडों को अंजाम दे चुके कुणाल से पुलिस पूछताछ कर रही है.

बयान—–

पुलिस पर गोलीबारी कर फरार हो गया था कुणाल सिंह

विगत 11 मई 2017 को बेतिया न्यायालय परिसर में बब्लू दूबे हत्याकांड में शामिल होने की जानकारी के बाद पुलिस कुणाल सिंह और उसके गिरोह के पीछे पड़ गयी थी. इस क्रम में जानकारी मिलने पर विगत 11 सितंबर को पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थानाअंतर्गत पीपराखेम गांव में शातिर कुणाल की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस की विशेष टीम और अपराधियों के बीच एक घंटे तक गोलीबारी हुई थी.

पुलिस पर एके-47 से फायरिंग करते हुए कुणाल सिंह उसका शागिर्द राम सिंह,सुमन सौरभ,सुजीत कुमार और उपेंद्र सिंह फरार हो गया था. इस घटना में लालबाबु सिंह का पुत्र हिमांशु सिंह घायल हो गया था. मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज हुआ था.

दो माह बाद 18 नवंबर को पुलिस की विशेष टीम हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-15 से मैट्रो ट्रेन में सफर कर रहें कुणाल सिंह गिरोह के शातिर राम सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया था. पूछताछ में उसने कुणाल के साथ बब्लू दूबे हत्याकांड,छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस पर गोलीबारी के साथ ही कई हत्या,रंगदारी और लूट के घटनाओं में शामिल होने की बात बतायी थी.

छापेमारी कर रही पुिलस

अपराधी कुणाल सिंह के साथ उसके तीन-चार शागिर्द पकड़े गये है. सभी से पूछताछ चल रही है. उसकी निशानदेही पर एके47 व अन्य स्वचालित हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

उपेंद्र कुमार शर्मा, एसपी, पूर्वी चंपारण

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन