मोतिहारी में फोन से दो लाख की रंगदारी मांगी
Updated at : 27 Dec 2017 4:15 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के जानपुल बाजार समिति मुहल्ला निवासी शेख मंजूर अली से अपराधियों ने दो लाख की रंगदारी मांगी है. अपराधियों ने मंजूर के मोबाइल पर फोन कर रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर गोली मार हत्या की धमकी दी है. घटना को लेकर मंजूर सहित उसका पूरा परिवार दहशत में है. उसने नगर […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के जानपुल बाजार समिति मुहल्ला निवासी शेख मंजूर अली से अपराधियों ने दो लाख की रंगदारी मांगी है. अपराधियों ने मंजूर के मोबाइल पर फोन कर रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर गोली मार हत्या की धमकी दी है. घटना को लेकर मंजूर सहित उसका पूरा परिवार दहशत में है. उसने नगर थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है.
नगर पुलिस ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी गयी है, उसका सीडीआर निकाला जा रहा है. बहुत जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इधर मंजूर ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि बीते शुक्रवार को उसके मोबाइल पर दो लाख की रंगदारी मांगी. नाम व पता पूछने पर कहा कि बहुत जल्द पता चल जायेगा. उसी दिन लगभग दस बजे दिन में एक दूसरे नंबर से नौ बार मिस कॉल आया.
दसवीं कॉल को रिसीव किया करने पर गाली गलौज करते हुए पूछा कि पैसे का इंतजाम हुआ कि नहीं.
पैसा इंतजाम कर लो. मैं जब फोन कर पैसा पहुंचाने के लिए कहुंगा, वहां पैसा लेकर आ जाना. उसी दिन शाम में करीब चार बजे पहले वाले नंबर से फोन कर अपराधी ने पूछा कि पैसे का इंतजाम हुआ कि नहीं. मंजूर ने कहा कि मेरे पास उतना पैसा नहीं है, इसपर अपराधी ने कहा कि अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना. उसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया. नगर पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेकर छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




