रंगदारी नहीं देने पर किया जानलेवा हमला

Updated at : 26 Dec 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर किया जानलेवा हमला

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बैरिया निवासी विनय कुमार से पचास हजार की रंगदारी मांगी गयी. रंगदारी नहीं देने पर सोमवार की सुबह बनकट गांव के पास जानलेवा हमला किया गया. वह बाइक से अपने घर लौट रहा था. उसी समय हमलावरों ने घटना को अंजाम देकर सभी फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने खून […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बैरिया निवासी विनय कुमार से पचास हजार की रंगदारी मांगी गयी. रंगदारी नहीं देने पर सोमवार की सुबह बनकट गांव के पास जानलेवा हमला किया गया. वह बाइक से अपने घर लौट रहा था. उसी समय हमलावरों ने घटना को अंजाम देकर सभी फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ विनय को उठा सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना को लेकर विनय ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि छतौनी से घर लौट रहा था. इस दौरान बनकट के पास तीन बाइक पर सवार सरबजीत राय, अजीत राय के अलावा पांच अज्ञात लोगों ने घेर लिया. कहा कि अबतक रंगदारी का पैसा नहीं पहुंचाया, आज इसे जान से मार देना है. यह कहते हुए घातक हथियार से हमला कर दिया. चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो सभी हमलावर फरार हो गये. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन