ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत, हंगामा

Updated at : 24 Dec 2017 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत, हंगामा

मोतिहारी : नगर थाना अंतर्गत एनएच-28 पर चंडी माईस्थान के समीप ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. स्थिति को भयावह सुन कर पुलिस भी काफी देर तक घटनास्थल पर पहुंचने से बचती रही. इसके कारण लोगों का गुस्सा और भड़क […]

विज्ञापन

मोतिहारी : नगर थाना अंतर्गत एनएच-28 पर चंडी माईस्थान के समीप ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. स्थिति को भयावह सुन कर पुलिस भी काफी देर तक घटनास्थल पर पहुंचने से बचती रही. इसके कारण लोगों का गुस्सा और भड़क गया. मृतक की पहचान सुरहा गांव निवासी देवधारी भगत के दामाद कृष्णा प्रसाद के रूप में हुई है. वह ससुराल आया था और किसी काम से बाइक से छतौनी जा रहा था.

इस दौरान एक ट्रक से ओवरटेक कर आगे निकले के दौरान दूसरे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि जिस जगह घटना हुई है, उसके थोड़ी दूर पर ही पुलिस की गश्ती गाड़ी खड़ी थी, लेकिन पुलिसवालों ने दिलचस्पी नहीं दिखायी.

जिस कारण बाइक सवार को कुचल चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन