पवन एलेवन ने 50 रनों से जीता मैच

Updated at : 20 Dec 2017 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
पवन एलेवन ने 50 रनों से जीता मैच

चकिया : स्थानीय गांधी मैदान में आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेले जा रहे हैं पुलिस पब्लिक फ्रेंडली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन मंगलवार को भी दो राउंड मैच खेले गये. पहले राउंड का मैच छोटे लाल एलेवन बनाम पवन एलेवन के बीच खेला गया. टॉस छोटेलाल एलेवन ने जीता और […]

विज्ञापन

चकिया : स्थानीय गांधी मैदान में आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेले जा रहे हैं पुलिस पब्लिक फ्रेंडली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन मंगलवार को भी दो राउंड मैच खेले गये. पहले राउंड का मैच छोटे लाल एलेवन बनाम पवन एलेवन के बीच खेला गया. टॉस छोटेलाल एलेवन ने जीता और क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. निर्धारित ओवर में 120 रन बनाकर सभी खिलाड़ी आउट हो गये. पवन एलेवन की ओर से सोनू उर्फ सचिन ने 56 व छोटन ने 24 रन बनाये.

जवाब में उतरी छोटेलाल एलेवन की टीम 12 ओवर में 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इस प्रकार पवन एलेवन की टीम ने 50 रनों से जीत दर्ज की. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पवन एलेवन के छोटन कुमार को प्रिंस सिंह ने दिया. दूसरे राउंड का खेल रंजीत इलेवन बनाम हरजीत सिंह राजू एलेवन के बीच खेला गया. अंपायर भोला शर्मा व कुंदन कुशवाहा तथा अमित श्रीवास्तव थे, जबकि स्कोरर रजत कुमार श्रीवास्तव उर्फ सरल तथा कॉमेंटेटर की भूमिका चंदन कुशवाहा ने निभायी. मौके पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, पुअनि विनय कुमार सिंह, वार्ड पार्षद सुभाष कुमार, रंजीत कुमार, पवन कुमार व पप्पू कुशवाहा, प्रिंस कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन