तोड़फोड़ मामले में कॉमर्स कोचिंग संचालक आरोपित
Updated at : 17 Dec 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

कोचिंग संचालक पर छात्राओं को भड़काने का आरोप सुबह में अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप प्राचार्य ने थाने में दिया आवेदन, मामले की छानबीन शुरू मोतिहारी : श्रीकृष्ण सिंह महिला कॉलेज में 14 दिसंबर की शाम फॉर्म भरने को लेकर छात्राओं द्वारा हंगामा व तोड़फोड़ की घटना को प्राचार्य डाॅ वी नारायण ने […]
विज्ञापन
कोचिंग संचालक पर छात्राओं
को भड़काने का आरोप
सुबह में अंजाम भुगतने की
धमकी देने का आरोप
प्राचार्य ने थाने में दिया आवेदन, मामले की छानबीन शुरू
मोतिहारी : श्रीकृष्ण सिंह महिला कॉलेज में 14 दिसंबर की शाम फॉर्म भरने को लेकर छात्राओं द्वारा हंगामा व तोड़फोड़ की घटना को प्राचार्य डाॅ वी नारायण ने एक साजिश बताया है. उन्होंने छतौनी थाना में आवेदन देकर भवानीपुर जिरात मुहल्ला स्थित आकाश कॉमर्स कोचिंग संचालक सीके सिंह को आरोपित करते हुए कहा है कि कानून को तोड़ एक छात्रा का फॉर्म जबरन भरवाना चाहते थे. कर्मचारियों ने विरोध किया तो उलझ गये.
धमकी देते हुए चले गये कि इसका अंजाम बुरा होगा. उसी दिन शाम में हंगामा व तोड़फोड़ की घटना हुई. उनका आरोप है कि कोचिंग संचालक ने छात्राओं को भड़का हंगामा व तोड़फोड़ कराया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि तोड़फोड़ में कॉलेज की करीब दस लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




