लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार

Updated at : 17 Dec 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार

मधुबन : जोगौलिया गुलाब खां गांव के सरेह से मवेशी व्यापारी से लूटी गयी बाइक को पुलिस शुक्रवार की शाम गोविंदगंज थाना अंतर्गत मोड़ा से बरामद की है. साथ ही घटना में शामिल आरोपित मो. सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अन्य आरोपित थाना क्षेत्र का मो. सरफराज फरार है. थानाध्यक्ष संदीप […]

विज्ञापन

मधुबन : जोगौलिया गुलाब खां गांव के सरेह से मवेशी व्यापारी से लूटी गयी बाइक को पुलिस शुक्रवार की शाम गोविंदगंज थाना अंतर्गत मोड़ा से बरामद की है. साथ ही घटना में शामिल आरोपित मो. सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अन्य आरोपित थाना क्षेत्र का मो. सरफराज फरार है. थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि आठ दिसंबर को मधुबन के गुलाब खां में मवेशी खरीदने आये ढाका थाने के रूपौलिया खुर्द निवासी मवेशी व्यापारी मो. मनान बाइक से आया था. इसी दौरान रास्ते में व्यापारी को चाकू मार उसकी बाइक व नकद एक लाख साठ हजार रुपये लूट लिये थे. छापेमारी में थानाध्यक्ष के अलावे एएसआइ सीबी पांडेय, गोविंदगंज थाने का एएसआइ जितेंद्र कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन