डायन का आरोप लगा महिला को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2017 5:45 AM
मोतिहारी : तुरकौलिया थाने के बेलवा राय तिवारी टोला में एक महिला को डायन का आरोप लगा उसके साथ मारपीट की गयी. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में उन्होंने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान ग्रामीण वाजूद मियां, सुलेमान मियां, फातमा खातून, […]
मोतिहारी : तुरकौलिया थाने के बेलवा राय तिवारी टोला में एक महिला को डायन का आरोप लगा उसके साथ मारपीट की गयी. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में उन्होंने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान ग्रामीण वाजूद मियां, सुलेमान मियां, फातमा खातून, नेशा खातून, इम्तेयाज मियां, जाहिदा खातून सहित अन्य लोग बीमार बच्चे को लेकर दरवाजे पर पहुंचे. डायन का आरोप लगा बच्चे को स्वस्थ करने के लिए कहा. मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. साथ ही छह सौ नकद छीन लिये. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए तुरकौलिया थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










