सेना के जवान के घर लाखों की चोरी

मोतिहारी : मुफसिल थाना के मलकौनिया में एक सेना जवान के घर में चोरों ने घर का ताला तोड़ लगभग दो लाख की संपति चोरी कर ली. इस संबंध में फौजी शशि भूषण कुमार ने मुफसिल थाना को आवेदन देककर बताया कि पूरा परिवार मोतिहारी में डेरा लेकर रहते है. घर पर ताला लगा रहता […]
मोतिहारी : मुफसिल थाना के मलकौनिया में एक सेना जवान के घर में चोरों ने घर का ताला तोड़ लगभग दो लाख की संपति चोरी कर ली. इस संबंध में फौजी शशि भूषण कुमार ने मुफसिल थाना को आवेदन देककर बताया कि पूरा परिवार मोतिहारी में डेरा लेकर रहते है. घर पर ताला लगा रहता है. चोरों ने घर के मेन गेट का दरवाजा तोड़ आभूषण, सिलेंडर एवं बर्तन सहित अन्य सामग्री की चोरी कर ली. ग्रामीणों की सूचना पर घर पहुंचा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था. आलमीरा में रखे आभूषण, कीमती कपड़े आदि चुरा कर ले गये. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




