सदर अंचल के लखौरा से कटकर मधुबनी घाट बनेगा नया फीडर
Updated at : 16 Dec 2017 4:26 AM (IST)
विज्ञापन

पीपराकोठी सब स्टेशन से जुड़ेगा मधुबनी घाट दूर होगी ब्रेक डाउन व लो-वोल्टेज की समस्या मधुबनीघाट में शामिल होंगी आधे दर्जन से अधिक पंचायत मोतिहारी : प्रखंड अंतर्गत लखौरा फीडर पर अब लोड कम हो जाएगा. इसलिए कि विभाग ने बड़े फीडरों में शुमार लखौरा फीडर पर लोड कम करने के उद्देश्य से इसके कुछ […]
विज्ञापन
पीपराकोठी सब स्टेशन से जुड़ेगा मधुबनी घाट
दूर होगी ब्रेक डाउन व लो-वोल्टेज की समस्या
मधुबनीघाट में शामिल होंगी आधे दर्जन से अधिक पंचायत
मोतिहारी : प्रखंड अंतर्गत लखौरा फीडर पर अब लोड कम हो जाएगा. इसलिए कि विभाग ने बड़े फीडरों में शुमार लखौरा फीडर पर लोड कम करने के उद्देश्य से इसके कुछ भाग को काटकर नये फीडर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. विभाग की माने तो अगले साल जनवरी के अंतिम सप्ताह तक लखौरा फीडर को दो भागों में बांट दिया जाएगा. एक होगा लखौरा मेन व दूसरा मधुबनी घाट फीडर के नाम से जाना जाएगा. इसके अंतर्गत ढ़ेकहा, पतौरा, बथरौलिया, बासमपुर सहित आसपास के आधा दर्जन से अधिक पंचायत आएंगे.
जानकारी के मुताबिक, 5 मेगावाट लोड वाले लखौरा फीडर के कुछ क्षेत्रों को काटकर पीपरकोठी में बीआरजीएफ फेज-2 योजना अंतर्गत नवनिर्मित पावर सब स्टेशन से जोड़ने की विभाग की तैयारी है. उक्त पावर सब स्टेशन से आपूर्ति बहाल होने के साथ ही लखौरा फीडर को दो भागों में बांटने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी. बताया जाता है कि इस साल के अंत तक पीपराकोठी पावर सब स्टेशन चालू हो जाएगा. यूं कहें कि लखौरा फीडर के दो भागों में बंटने के साथ ब्रेकडाउन होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने में परेशानी व आए दिन फॉल्ट की समस्या से निजात मिल जाएगी तो आश्चर्य नहीं.
कहते हैं अधिकारी
सदर अंचल के लखौरा से कटकर मधुबनी घाट नया फीडर बनेगा. इसे पीपराकोठी पावर सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा. विभागीय स्तर पर पहल तेज हो गयी है. इसके अंतर्गत ढ़ेकहा, पतौरा, बथरौलिया, बासमपुर सहित आसपास की आधा दर्जन से अधिक पंचायत आएंगी.
प्रणव कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत अंचल कार्यालय, मोतिहारी
लखौरा को मजूराहां से मिल रही बिजली
लखौरा फीडर में मजूराहां पावर सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति होती है. इसमें लगभग 14 हजार उपभोक्ता निवास करते हैं. लेकिन, लोड अधिक होने से आए दिन बिजली से फॉल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ जाती है. इसको देखते हुए विभाग ने पीपरकोठी पावर सब स्टेशन से इसके कुछ क्षेत्रों को जोड़ने का मन बनाया है. ताकि, इस पर लोड कुछ कम हो. बताते चलें कि सबसे बड़े फीडरों में सुमार लखौरा फीडर के लोड को कम करने के लिए वर्षों से मांग उठ रही थी.
उपभोक्ताओं की परेशानी होगी दूर
लखौरा से कटकर मधुबनी घाट के नए फीडर बनने के बाद ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी. साथ ही फॉल्ट की समस्या भी दूर होगी. एसडीओ सुनील रंजन ने बताया कि सबसे बड़े फीडर में शुमार लखौरा फीडर को दो भागों में बांटने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है. अब उपभोक्ताओं को फॉल्ट की समस्या से निजात मिल जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




