गांव के विकास से ही साकार होगा गांधी का सपना : सीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2017 5:16 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चंपारण को सत्याग्रह की सफल भूमि बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपारण की विशेषता को लेकर ही यहां से नये कार्यों की शुरुआत करते हैं. न्याय के साथ विकास की गाड़ी आगे भी चलती रहेगी. गांधी जी हर गांव का विकास चाहते थे. इसके तहत गांव […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चंपारण को सत्याग्रह की सफल भूमि बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपारण की विशेषता को लेकर ही यहां से नये कार्यों की शुरुआत करते हैं. न्याय के साथ विकास की गाड़ी आगे भी चलती रहेगी. गांधी जी हर गांव का विकास चाहते थे. इसके तहत गांव के विकास को केंद्रित कर पंचायतों का विकास हम चाहते हैं.

सात निश्चय योजना इसी की कड़ी है. मुखिया लोग गलतफहमी के शिकार हैं. वार्ड के लोग भी चुनाव जीतते हैं. कार्य अगर वार्ड सदस्य करा रहे हैं, तो मुखिया को मॉनीटरिंग करना है. सभी को पानी मिलेगा. शौचालय की सुविधा मिलेगी और हर गली में सड़क की सुविधा मिलेगी तो नाम वार्ड सदस्य के साथ मुखिया जी का भी होगा. ऐसे में सभी को मिलकर गांव व पंचायत के विकास के लिए संकल्पित होना होगा. इन कार्यों के लिए सरकार व प्रशासन एक कदम पीछे नहीं हटेगी.
सीएम श्री कुमार ने कहा कि गांधी जी का सपना था कि शराब, दहेज व बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण कर गांव में ग्राम स्वराज की स्थापना करना. इसके लिए सरकार गांव स्तर पर कार्य कराने के साथ समीक्षा भी कर रही है. इसी कड़ी में सीएम बलवा कोठी आये है. 2009 के दौरे के क्रम में जो निर्णय लिये गये थे वे पूरे हुए या नहीं इसकी समीक्षा कर रहे हैं.
पहले सड़क व बिजली की नहीं थी सुविधा : 2009 के यात्रा के दौरान बलवाकोठी में टेंट के अंदर विश्राम का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उस समय गांव को जोड़ने के लिए न पक्की सड़क थी और न बिजली. लेकिन आज महुआवा पंचायत के बलवा गांव व आस-पास के इलाकों में पक्की सड़कें है और बिजली भी जल रही है. आनेवाले दिनों में गांव के विकास की दिशा में सरकार कई महत्वपूर्ण कार्य करने जा रही है.
यह हुए शामिल
मोतिहारी. बलवा कोठी में आयोजित सभा को मुख्यमंत्री के अलावा जिला प्रभारी मंत्री विनोद नारायण झा, पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, सहकारिता मंत्री इ. राणा रंधीर सिंह, विधायक श्यामबाबू यादव आदि ने संबोधित किया. वहीं एमएलसी सतीश कुमार, वीरेंद्र नारायण यादव, बबलू गुप्ता, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, श्याम बिहारी प्रसाद, मीना द्विवेदी, शिवजी राय, रजिया खातून, मोहमद ओबैदुल्लाह, बबलू देव, जिला जदयू अध्यक्ष भुवन पटेल, पूर्व जिप अध्यक्ष मंजू देवी, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, चंद्रकिशोर मिश्र, पूर्व जदयू अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, विनय सिंह, अमिरूल होदा, अमरेंद्र सिंह, रोहित गिरि, दिनेश मिश्रा, सुनील यादव, वसील अहमद खां, निर्भय श्रीवास्तव, अशोक झा, सरकार मंजीत सिंह सहित दर्जनों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन