होटल से शराब बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2017 5:26 AM
मोतिहारी : तुरकौलिया बाजार चौक स्थित एक होटल से विदेशी शराब बरामद हुई. उत्पाद कंट्रोल पटना की सूचना पर जिला उत्पाद टीम ने होटल पर छापेमारी की. इस दौरान रॉयल स्टैग ब्रांड की एक-एक बोतल शराब दोनों होटल से बरामद की गयी है. छापेमारी के दौरान होटल संचालक भागने में सफल रहा. मामले में दोनों […]
मोतिहारी : तुरकौलिया बाजार चौक स्थित एक होटल से विदेशी शराब बरामद हुई. उत्पाद कंट्रोल पटना की सूचना पर जिला उत्पाद टीम ने होटल पर छापेमारी की. इस दौरान रॉयल स्टैग ब्रांड की एक-एक बोतल शराब दोनों होटल से बरामद की गयी है. छापेमारी के दौरान होटल संचालक भागने में सफल रहा. मामले में दोनों होटल संचालक लक्ष्मण साह व मुन्ना कुमार सहित चिह्नित सप्लायर संतोष पटेल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
इधर मझार पुल के पास से शराब की नशे में तीन पियक्कड़ को उत्पाद टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अइन अंसारी, बिल्टू मांझी व जयकिशोर मांझी मझार गांव का रहनेवाला है. उत्पाद अधीक्षक केशव कुमार झा ने बताया कि कंट्रोल की सूचना पर होटल में छापेमारी हुई जहां से शराब बरामद हुई. छापेमारी टीम में सब इंस्पेक्टर कुलवंत कुमार, संजय सिंह उत्पाद पुलिस व सैफ जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










