क्या आप सही उंगली से लगा रहे हैं तिलक? गलत तरीका कम कर सकता है इसका असर

Updated at : 16 Mar 2026 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Benefits of Tilak

क्या आप सही उंगली से लगा रहे हैं तिलक?

माथे पर तिलक लगाना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि इसके पीछे आध्यात्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी जुड़ा है. जानिए किस उंगली से तिलक लगाने से बढ़ सकती हैं धन, सफलता, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा.

विज्ञापन

Vastu Benefits of Tilak: भारतीय संस्कृति में माथे पर तिलक लगाने की परंपरा बहुत पुरानी है. पूजा हो, मंदिर जाना हो या कोई शुभ काम तिलक लगाना शुभ माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तिलक किस उंगली से लगाया जाए? वास्तु एक्सपर्ट डॉ. जय मदान के अनुसार हमारी हर उंगली किसी न किसी ग्रह और तत्व से जुड़ी होती है. अगर सही उंगली और सही चीज से तिलक लगाया जाए तो यह मन, ऊर्जा, करियर, धन और आत्मविश्वास पर सकारात्मक असर डाल सकता है.

माथे पर तिलक किस उंगली से लगाना चाहिए? (Vastu Benefits of Tilak)

Vastu Benefits of Tilak
तिलक और ग्रहों का संबंध

1. तर्जनी उंगली (Index Finger)

यह उंगली गुरु ग्रह से जुड़ी मानी जाती है और इसका संबंध वायु तत्व से बताया जाता है. अगर इस उंगली से लाल सिंदूर का तिलक लगाया जाए तो यह धन, तरक्की और करियर में सफलता लाने में मदद करता है.

2. मध्य उंगली (Middle Finger)

यह उंगली शनि ग्रह और आकाश तत्व से जुड़ी मानी जाती है. इस उंगली से विभूति (भस्म) का तिलक लगाने से मन शांत रहता है, अनुशासन बढ़ता है और इच्छाशक्ति मजबूत होती है.

3. अनामिका उंगली (Ring Finger)

इस उंगली का संबंध शुक्र ग्रह और अग्नि तत्व से माना जाता है. अगर हल्दी या केसर से तिलक लगाया जाए तो यह आत्मविश्वास, आकर्षण और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है.

4. छोटी उंगली (Little Finger)

यह उंगली बुध ग्रह और जल तत्व से जुड़ी होती है. अगर इसे तुलसी के रस में डुबोकर तिलक लगाया जाए, तो यह बोलने की क्षमता और कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है.

मान्यता है कि जब तिलक लगाते समय उंगली को माथे पर हल्के गोल घुमाव में लगाया जाता है, तो शरीर में सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय होती है. इससे मन साफ, सोच मजबूत और आत्मबल बढ़ता है.

यह भी पढ़ें: मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह क्यों जरूरी है? जानें वास्तु एक्सपर्ट की राय

यह भी पढ़ें: वास्तु एक्सपर्ट डॉ. जय मदान से जानें शंख रखने के खास नियम और उपाय

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola