वास्तु एक्सपर्ट डॉ. जय मदान से जानें शंख रखने के खास नियम और उपाय

Updated at : 11 Mar 2026 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
How to Keep Shankh as per Vastu Shastra

जानें शंख रखने के खास नियम और उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शंख रखने की सही दिशा क्या है? जानिए शंख रखने के नियम, फायदे और कैसे यह घर में पॉजिटिव एनर्जी और समृद्धि लाने में मदद करता है.

विज्ञापन

How to Keep Shankh as per Vastu Shastra: भारतीय परंपरा में शंख को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है. प्रसिद्ध वास्तु एक्सपर्ट डॉ. जय मदान के अनुसार शंख सिर्फ पूजा की वस्तु नहीं है, बल्कि यह घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने और नेगेटिविटी दूर करने का एक प्रभावी माध्यम भी माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार शंख का उद्भव समुद्र मंथन के दौरान हुआ था, इसलिए इसे दिव्य ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.

डॉ. जय मदान बताती हैं कि शंख को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त शक्ति का प्रतीक माना जाता है.

  • भगवान विष्णु – सृष्टि के पालनकर्ता हैं और कर्म, प्रयास व मेहनत के प्रतीक माने जाते हैं.
  • माता लक्ष्मी – सुख, समृद्धि, धन और सफलता की प्रतीक हैं.

इस तरह शंख उस प्रक्रिया का प्रतीक बन जाता है जिसमें मेहनत और उसका फल मिलकर सफलता का रास्ता बनाते हैं.

वास्तु एक्सपर्ट से जानें किस दिशा में शंख रखना होता है शुभ (How to Keep Shankh as per Vastu Shastra)

How to Keep Shankh as per Vastu Shastra
शंख

डॉ. जय मदान के अनुसार वास्तु शास्त्र में शंख को घर की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में रखना सबसे शुभ माना जाता है.

शंख में जल भरकर छिड़कने के फायदे

वास्तु मान्यताओं के अनुसार शंख में जल भरकर घर में छिड़कने से कई आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं.

  • घर की नेगेटिविटी कम होती है
  • वातावरण साफ और शांत महसूस होता है
  • घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है

शंख का जल पीने से क्या होता है?

धार्मिक मान्यता के अनुसार यदि शंख में रखा पानी पिया जाए तो यह शरीर की नेगेटिविटी को दूर करने में मदद करता है और मन को शांति देता है.

क्या कमल के साथ शंख रख सकते है?

डॉ. जय मदान के अनुसार अगर शंख को कमल (लोटस) के पास या उसके ऊपर रखा जाए तो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त ऊर्जा और भी ज्यादा प्रभावी मानी जाती है. मान्यता है कि इससे घर का वातावरण इतना पवित्र हो जाता है कि वह वैकुंठ जैसा दिव्य स्थान बन सकता है.

घर में शंख रखने के फायदे

  • घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है
  • नेगेटिविटी दूर होती है
  • मानसिक शांति और सुख-समृद्धि आती है
  • घर का वातावरण आध्यात्मिक और शांत बनता है

डॉ. जय मदान के अनुसार अगर शंख को सही दिशा और सही तरीके से घर में रखा जाए, तो यह घर में शांति, समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी लाने में मदद कर सकता है.

यह भी पढ़ें: घर में जरूर रखें ये 4 चीजें, बढ़ेगी तरक्की, शांति और पॉजिटिविटी – वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मदान की खास टिप्स

यह भी पढ़ें: Vastu Benefits of Hanging Ganesha Bells at Home: घर में गणेश घंटी लगाई तो खुल सकते हैं भाग्य के द्वार – वास्तु के ये नियम जरूर जानें

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola