वाहन की ठोकर से वृद्ध की मौत

Updated at : 12 Dec 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन की ठोकर से वृद्ध की मौत

डुमरियाघाट : थाना क्षेत्र के राजमार्ग 28 पर बड़हरवा खुर्द गांव के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से 60 वर्षीय साइकिल सवार वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक सेमुआपुर पंचायत के बड़हरवा निवासी रामाधार सिंह बताया जाता है. जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति अपने घर से धनगड़हां चौक पर मसाला […]

विज्ञापन

डुमरियाघाट : थाना क्षेत्र के राजमार्ग 28 पर बड़हरवा खुर्द गांव के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से 60 वर्षीय साइकिल सवार वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक सेमुआपुर पंचायत के बड़हरवा निवासी रामाधार सिंह बताया जाता है. जानकारी के अनुसार

उक्त व्यक्ति अपने घर से धनगड़हां चौक पर मसाला पिसवाने जा रहा था की सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना लायी. थानाध्यक्ष अभिवन कुमार दूबे ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मोतिहारी भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन