पोस्टमार्टम के 36 घंटे बाद सुपुर्द-ए-खाक हुआ सेराज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2017 6:41 AM
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के कटहा लोकनाथपुर निवासी सेराज आलम के शव को 36 घंटे बाद शनिवार शाम को दफनाया गया. गुरुवार रात चोरी की नियत से घर में घुसने का आरोप लगा पीट-पीट कर उसे मौत के घाट उतारा गया था. पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था, […]
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के कटहा लोकनाथपुर निवासी सेराज आलम के शव को 36 घंटे बाद शनिवार शाम को दफनाया गया. गुरुवार रात चोरी की नियत से घर में घुसने का आरोप लगा पीट-पीट कर उसे मौत के घाट उतारा गया था. पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था, लेकिन परिजनों ने सेराज के शव को नहीं दफनाया. उनका कहना था कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तबतक शव को दफन नहीं किया जायेगा.
अपने अडिग फैसले के साथ परिजनों ने सेराज के शव को अपने दरवाजे पर 30 घंटे तक रखा. आश्वासन व मान-मनव्वल के बाद शनिवार शाम करीब चार बजे परिजन सेराज के शव को दफनाने के लिए राजी हुए. तब जाकर उसके शव का अंतिम संस्कार हुआ. इधर शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार शाम तक कटहा लोकनाथपुर गांव में पुलिस पदाधिकारियों की टीम कैंप करती रही.
शव के दफन होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली.थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि मृतक के पिता क्युम देवान के बयान पर कटहा लोकनाथपुर निवासी सुभाष साह सहित अन्य तीन-चार लोगों को नामजद व अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने कहा कि सुभाष की कथित प्रेमिका व उसकी बहन को हिरासत में लिया गया था. दोनों से पूछताछ चल रही है. उन्होंने बताया कि सुभाष सहित अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की गयी, लेकिन सभी घर से फरार थे. उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है. कटहा लोकनाथपुर में स्थिति सामान्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










