15 दिनों के अंदर संचिका दुरुस्त करने का निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2017 5:57 AM

विज्ञापन

निरीक्षण किये बिना वापस लौटे डीआइजी मोतिहारी : निर्धारित कार्यक्रम के तहत चंपारण रेंज के डीआइजी अनिल कुमार सिंह गुरुवार को नगर थाना का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन मुकम्मल तैयारी न होने के कारण महज 15-20 मिनट में वापस लौट गये. इस दौरान डीआइजी ने मुकम्मल तैयारी न होने को ले फटकार लगायी और 15 […]

विज्ञापन

निरीक्षण किये बिना वापस लौटे डीआइजी

मोतिहारी : निर्धारित कार्यक्रम के तहत चंपारण रेंज के डीआइजी अनिल कुमार सिंह गुरुवार को नगर थाना का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन मुकम्मल तैयारी न होने के कारण महज 15-20 मिनट में वापस लौट गये. इस दौरान डीआइजी ने मुकम्मल तैयारी न होने को ले फटकार लगायी और 15 दिनों का समय दिया. इसको ले डीएसपी व इंस्पेक्टर से जवाब-तलब किया गया है. सघन गश्ती या अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में उदासीनता दिख रही है.
उन्होंने कहा कि, यदि 15 दिनों के अंदर में संचिका की मुकम्मल तैयारी कर केसों का निष्पादन नहीं किया गया तो विभागीय कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षण के पूर्व नगर थाना परिसर में डीआइजी को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी. मौके पर डीएसपी पंकज रावत, इंस्पेक्टर आनंद सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन