मामला उठाने के लिए मां-बेटी को पीटा

Updated at : 04 Apr 2014 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
मामला उठाने के लिए मां-बेटी को पीटा

मोतिहारीः डुमरियाघाट के धनगड़हा गांव से बुधवार को केस न उठाने पर मां-बेटी को गांव के कुछ लोगों ने अगवा कर बेरहमी से पीटा. यही नहीं, शहर में एक सुनसान जगह पर ले जाकर किशोरी को निर्वस्त्र कर उसकी तसवीर खींची गयी, उसके बाद महिला से एक सादा कागज पर छाप कराया गया. यह सब […]

विज्ञापन

मोतिहारीः डुमरियाघाट के धनगड़हा गांव से बुधवार को केस न उठाने पर मां-बेटी को गांव के कुछ लोगों ने अगवा कर बेरहमी से पीटा. यही नहीं, शहर में एक सुनसान जगह पर ले जाकर किशोरी को निर्वस्त्र कर उसकी तसवीर खींची गयी, उसके बाद महिला से एक सादा कागज पर छाप कराया गया.

यह सब इसलिए हुआ, क्योंकि महिला की बड़ी बेटी के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया था. इसका मुकदमा श्री आरके भारती के न्यायालय में चल रहा है. पांच अप्रैल को इसी मुकदमा के सिलसिले में न्यायालय में महिला की गवाही है. इससे पहले मुकदमा वापस लेने के लिए आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर बुधवार को महिला व उसकी छोटी बेटी को जबरन घर से उठा बोलेरो से लेकर शहर आये और मानवता को कलंकित किया.

दोनों घायल मां-बेटी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. नगर पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया है. वहीं, उसने डीएम व एसपी के जनता दरबार में आवेदन देकर सुरक्षा के साथ न्याय की गुहार लगायी है. उसने कहा है कि अगर सुरक्षा नहीं मिली तो उसकी व उसके पूरे परिवार की जान भी जा सकती है. प्रशिक्षु आइपीएस कुमार आशिष ने कहा मामला गंभीर है. आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन