ePaper

Bihar Train News: बिहार से इन रूटों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को होगा फायदा, जानें रूट और टाइमिंग

Updated at : 09 Nov 2025 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
Special trains will run for these routes

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे हावड़ा और रक्सौल, सियालदह और जयनगर व आसनसोल और गया के बीच तीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाएगी.

विज्ञापन

Bihar Train News: यात्रियों को सफर करने में परेशानी ना हो इसे ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने विशेष तैयारी की है. इस कड़ी में रेलवे हावड़ा और रक्सौल, सियालदह और जयनगर व आसनसोल और गया के बीच तीन अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाएगी. इसकी जानकारी पूर्व रेलवे ने अपने एक्स हैंडल पर दी.

03039 हावड़ा-रक्सौल

03039 हावड़ा-रक्सौल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर शाम 03:15 बजे हावड़ा से रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन सुबह 08:00 बजे रक्सौल पहुंच जाएगी.

03040 रक्सौल-हावड़ा

03040 रक्सौल-हावड़ा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर सुबह 11:00 बजे रक्सौल से रवाना होगी. यह ट्रेन  अगले दिन सुबह 05:15 बजे हावड़ा पहुंच जाएगी. यह स्पेशल ट्रेन अपने रूट में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी.

03189 सियालदह-जयनगर

03189 सियालदह-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर शाम 03:40 बजे सियालदह से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:00 बजे यह ट्रेन जयनगर पहुंच जाएगी.

03190 जयनगर-सियालदह

03190 जयनगर-सियालदह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर सुबह 10:00 बजे जयनगर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे सियालदह पहुंच जाएगी. अपने रूट में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी.

03515 आसनसोल-गया

03515 आसनसोल-गया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर दोपहर 01:00 बजे आसनसोल से रवाना होकर उसी रात 11:50 बजे गया पहुंच जाएगी.

03516 गया-आसनसोल

03516 गया-आसनसोल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर रात 12:50 बजे गया से रवाना होगी और उसी दिन सुबह 11:40 बजे यह ट्रेन आसनसोल पहुंच जाएगी. अपने रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठरहेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

समय-समय पर चलती हैं स्पेशल ट्रेनें

बता दें कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ और उनकी सुविधा का ध्यान रखते हुए रेलवे की तरफ से समय-समय पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं. ताकि यात्रियों को सफर के दौरान परेशानियों का सामना न करना पड़े.  

इसे भी पढ़ें: Bihar News: गया में ट्रेन पकड़ते वक्त यात्री का फिसला पैर, ट्रेन एवं प्लेटफार्म के बीच शरीर फंसने से मौत

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन