CBSE: 16 दिसंबर से सात शहरों में आयोजित होगा सीटीइटी, स्टूडेंट्स कर सकते है 19 अक्टूबर तक आवेदन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Oct 2021 10:19 AM

विज्ञापन

CBSE: राज्य के सीटीइटी के लिए पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, नालंदा, पूर्णिया और भोजपुर में परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे. इस बार सीटीइटी ऑनलाइन होगा.

विज्ञापन

CBSE: सीबीएसइ सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीइटी) 2021 बदले पैटर्न पर 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक आयोजित होगा. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. स्टूडेंट्स 19 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा के लिए राज्य के सात शहरों में परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे. बोर्ड ने इस बार शहरों और परीक्षा सेंटर को कम कर दिया है.

राज्य के सीटीइटी के लिए पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, नालंदा, पूर्णिया और भोजपुर में परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे. इस बार सीटीइटी ऑनलाइन होगा. परीक्षा केंद्र उन्हीं शहरों में बनाया गया है जहां पर कंप्यूटर केंद्र की सुविधा है. इस कारण कई शहरों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है.

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर रात 11:59 बजे है. उम्मीदवार आवेदन शुल्क 20 अक्तूबर दोपहर 3:30 बजे तक जमा कर सकते हैं. सीटीइटी के फीस पेमेंट की फाइनल वेरिफिकेशन 21 तक होगी. 22 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक उम्मीदवार करेक्शन कर सकते हैं. दिसंबर के पहले ही हफ्ते में एडमिट कार्ड जारी हो जायेगा.

रिजल्ट 15 फरवरी तक जारी कर दिया जायेगा. आवेदन ctet.nic.in पर जाकर करना होगा. सीटीइटी 2021 दिसंबर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 20 भाषाओं में आयोजित की जायेगी.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन