Buxar News: युवाओं ने गंगा घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 20 Apr 2025 10:01 PM

विज्ञापन

घाट पर आऐ श्रद्धालुओं को गंगा के प्रति स्वच्छता एवं निर्मलता को देखते हुए एक संकल्प भी दिलाया गया

विज्ञापन

चौसा. नगर पंचायत चौसा अंतर्गत चौसा बाजार घाट पर टीम अविरल गंगा चौसा के तत्वावधान में मां गंगा के प्रति सद्भावना एवं प्रेम एवं उनकी पवित्रता को देखते हुए स्वच्छता अभियान का 61 वें रविवार चौसा बाजार की घाट पर चलाया गया. घाट पर आऐ श्रद्धालुओं को गंगा के प्रति स्वच्छता एवं निर्मलता को देखते हुए एक संकल्प भी दिलाया गया. गंगा स्वच्छ एवं निर्मल रहे एवं हर क्षेत्र से आए युवाओं को आए दिन अपने नजदीक की घाट युवा और श्रमदान में सहभागी बने और यह मानव जीवन धन्य बनाएं. आज के अभियान में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शैलेश कुशवाहा, वार्ड पार्षद चंदन चौधरी, मंटू चौरसिया, वार्ड पार्षद आनंद रावत, संतोष चौधरी, रामबाबू महतो, सुमंत कुशवाहा, शिवजी कुशवाहा, राजू चौधरी, सुहैल राइन, अरबाज खान, सुनील चौधरी, विनय कुशवाहा आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन