Buxar News: राजपुर में आय प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर युवाओं की जुटी भीड़

Updated at : 27 Feb 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: राजपुर में आय प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर युवाओं की जुटी भीड़

प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को पहुंचे बेरोजगार ने आय प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर अंचल कार्यालय पर भीड़ जमा हो गयी

विज्ञापन

राजपुर

. प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को पहुंचे बेरोजगार ने आय प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर अंचल कार्यालय पर भीड़ जमा हो गयी. क्षेत्र के नोनौरा, खीरी, बिजौली, देवढिया, बन्नी, जमौली गांव से आये युवकों का कहना था कि ऑनलाइन आवेदन किया गया है.

अब तक वह प्राप्त नहीं हुआ है. सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत इन दिनों रोजगार के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. जिसको लेकर विभिन्न गांव में बेरोजगार युवकों के द्वारा लगातार आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा रहा है. जिसको लेकर विभिन्न बाजारों व अन्य जगहों पर लगे साइबर कैफे में भी लोगों की भीड़ उमर रही है. जिसको लेकर विभाग भी काफी बौखलाहट में हो गया है. भारी मात्रा में आवेदन प्राप्त होते ही अंचल के कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से लोग असमंजस में पड़े हुए हैं. विभाग द्वारा कर्मचारियों के बोझ को हल्का करने के लिए कई तरह के कागजातों की मांग की गई है. बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. जिले के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. जिसको देखते हुए अंचल के कर्मी द्वारा उनके कागजात प्राप्त होते ही उनके कार्य का निष्पादन किया जा रहा है. अन्य लोगों का काम अभी पेंडिंग में पड़ा हुआ है. विभिन्न गांव से पहुंचे लोगों ने यह बताया कि कुछ लोगों का जानबूझकर आय प्रमाण पत्र अधिक बना दिया गया है. दिव्यांगता प्रमाण पत्र लगाया गया है. इस बात की सूचना मिलते ही सीओ शोभा कुमारी ने इन सभी को आश्वासन दिया कि उनकी प्रमाण पत्र में हुई गलतियों में भी सुधार किया जाएगा. जांच के बाद शीघ्र ही प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन