सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात इलाज के दौरान 23 वर्षीय पार्वती देवी की मौत हो गयी. मृतका बड़की सरीमपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र निवासी सोनू चौधरी की पत्नी बतायी जा रही है.
बक्सर. सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात इलाज के दौरान 23 वर्षीय पार्वती देवी की मौत हो गयी. मृतका बड़की सरीमपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र निवासी सोनू चौधरी की पत्नी बतायी जा रही है. महिला की मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में हो- हंगामा की. जिसे लेकर अफरातफरी मच गया. हंगामा की खबर मिलते ही तीन थानों की पुलिस पहुंचकर लोगों को शांत कराया. जानकारी के मुताबिक, 25 सितंबर को पार्वती देवी ने सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था. जिसके अगले दिन 26 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अनीता कुमारी की लापरवाही के कारण यह घटना हुई. गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग की. करीब तीन घंटे तक अफरातफरी और हंगामे की स्थिति बनी रही. मौके पर नगर थाना, मुफस्सिल थाना और इटाढ़ी थाना की पुलिस के साथ बक्सर बीडीओ साुधशरण पांडेय पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों का लिखित आवेदन लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में सिविल सर्जन ने कहा कि परिजनों द्वारा लगाये गए आरोप को लेकर एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाये जाने पर चिकित्सक पर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




