अचानक कौओं की मौत से सहमे ग्रामीण

Updated at : 21 Apr 2020 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
अचानक कौओं की मौत से सहमे ग्रामीण

सिमरी : कोरोना के खौफ से लोग अभी उबर नहीं पाये थे कि इसी बीच बड़का राजपुर गांव में अचानक तीन कौओं की मौत से स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है. थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव के बाजार के समीप नीम वृक्ष से सोमवार की सुबह अचानक एक के बाद एक कौआ मरकर गिरने […]

विज्ञापन

सिमरी : कोरोना के खौफ से लोग अभी उबर नहीं पाये थे कि इसी बीच बड़का राजपुर गांव में अचानक तीन कौओं की मौत से स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है. थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव के बाजार के समीप नीम वृक्ष से सोमवार की सुबह अचानक एक के बाद एक कौआ मरकर गिरने लगे. देखते ही देखते करीब तीन कौओं की मौत हो गयी. कौओं की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गयी.

स्थानीय लोग जुट गये और इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग की टीम को दी. वहीं आसपास के लोग इस घटना से सहमे हैं. लोगों की आशंका थी कि कोरोना के साथ ही बर्ड फ्लू का भी प्रकोप बढ़ने लगा है. लोगों का कहना है कि इस अचानक कौओं का मरना शुभ संकेत नहीं है. कहीं कोरोना महामारी के साथ साथ वर्ड फ्लू नामक बीमारी दस्तक तो नहीं देने वाली है.

पशु चिकित्सक ने जांच के बाद मृत कौओं को जमीन में दफन करने का सलाह दिया. ग्रामीणों ने कौओं जमीन के अंदर दफना दिया. पशु चिकित्सकों का कहना है कि आसपास के सभी पॉल्ट्री फार्म के पक्षियों का सीरम का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जायेगा. जांचोपरांत ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन