डायरिया से बचाव के लिए साफ सफाई और स्वच्छ पानी का करें इस्तेमाल : एसीएमओ
Buxar News जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. बीते दिनों डुमरांव प्रखंड के बनकट गांव में 100 से भी अधिक डायरिया से ग्रसित मरीजों का इलाज किया गया
बक्सर. जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. बीते दिनों डुमरांव प्रखंड के बनकट गांव में 100 से भी अधिक डायरिया से ग्रसित मरीजों का इलाज किया गया. वहीं अब सदर प्रखंड के बरूणा गांव में सोमवार को 40 से 45 लोगों में डायरिया के लक्षण पाए गए. जिनमें आठ लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. वहीं, शेष मरीजों का चिकित्सीय टीम की निगरानी में उनके घर पर ही इलाज चल रहा है. हालांकि, चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरे दिन गांव के अन्य घरों में डायरिया के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करने में लगा रहा. ताकि, डायरिया से ग्रसित मरीजों का बेहतर और ससमय इलाज कराया जा सके. इस संबंध में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही डायरिया के मरीजों की पुष्टि हुई, जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा तत्काल बरूणा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से चिकित्सकों का एक दल प्रभावित इलाके में भेजा गया. जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में मरीजों को डायरिया के लक्षण के अनुसार चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई गई. उसके बाद गांव में घर घर जाकर डायरिया के लक्षण वाले मरीजों की खोज की गई. उसके बाद सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश एक टीम गांव में डायरिया के कारणों को चिह्नित करने के लिए भेजा गया.
बरसात में बढ़ जाती है डायरिया के प्रसार की संभावना :
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए