Buxar News: तेज रफ्तार बाइक पानी भरे चाट में पलटी, दो युवकों की मौत

Updated at : 16 Feb 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: तेज रफ्तार बाइक पानी भरे चाट में पलटी, दो युवकों की मौत

Buxar News: राजपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर खीरी मुख्य पथ पर पलियां गांव के समीप पानी भरे चाट में तेज रफ्तार बाइक के पलटने से इस पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी

विज्ञापन

राजपुर .

राजपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर खीरी मुख्य पथ पर पलियां गांव के समीप पानी भरे चाट में तेज रफ्तार बाइक के पलटने से इस पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. जिसकी पहचान जलीलपुर गांव निवासी रंजन कुमार एवं विकास कुमार के रूप में की गयी है.

रिश्तेदार का बाइक लेकर दोनों युवक गये थे

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जलीलपुर गांव निवासी यह दोनों युवक बारुपुर गांव निवासी किसी रिश्तेदार का लाल रंग के अपाचे बाइक लेकर बारुपुर गांव के तरफ जा रहे थे. देर शाम 7:30 बजे अंधेरा हो जाने से रोड भी पूरी तरह से सुनसान था. इस समय पालिया गांव के कुछ युवक टहलने के लिए निकले थे. तभी इसापुर के तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक अचानक फिल्मी अंदाज में अनियंत्रित होकर पानी भरे चाट में चली गयी. गाड़ी पलटते ही यह दोनों युवक बेसुध धोकर गंभीर रूप से घायल हो गए. कुछ दूर टहल रहे युवक देखते ही दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए. चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि दोनों युवकों ने अपना दम तोड़ दिया है. इसकी सूचना तत्काल स्थानीय चौकीदार व पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस अभी शिनाख्त कर ही रही थी तब तक इस घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर इन दोनों युवकों को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल चले गए.

दो स्कॉर्पियो की टक्कर में किशोर की गयी जान

सिमरी

. स्थानीय तिलक राय के हाता थाना अंतर्गत सिमरी बडकाराजपुर पथ पर सोनरा के बर के नजदीक ओवर टेक करने की वजह से दो स्कार्पियो में टक्कर हो गयी. जिसमें 10 वर्षीय अंश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. प्राप्त सूचना के अनुसार बड़काराजपुर निवासी श्रीराम यादव की लड़की का मांगलिक कार्य के लिए तिलक गाजीपुर के शेरपुर जा रहा था. रविवार की शाम लगभग 6 बजे दो स्कॉर्पियों दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसके बाद अफरा- तफरी मच गया घटना की जानकारी के बाद तुरंत ग्रामीण इकट्ठा हो गये. सभी लोग बचाव कार्य में लग गये. घायलों को निजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी भेजा गया. जिसमें बड़काराजपुर के जियन डेरा निवासी 13 वर्षीय अंश कुमार नामक किशोर की मौत हो गयी. दुर्घटना में सुजीत यादव पिता अर्जुन यादव,विशाल यादव पिता राधेश्याम यादव, संजय यादव पिता ह्दयानंद यादव,जितेंद्र यादव पिता भजन यादव, अर्जुन यादव पिता ह्दयानंद यादव,रौशन यादव प्रकाश यादव घायल हो गए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन