Buxar News: कार की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत

Updated at : 27 Jan 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: कार की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत

. सोनवर्षा थाना क्षेत्र में एनएच 319 पर इकिल गांव के पास रविवार की दोपहर दो बजे कार के धक्के से दो छात्रों की मौत हो गयी

विज्ञापन

नावानगर (बक्सर) . सोनवर्षा थाना क्षेत्र में एनएच 319 पर इकिल गांव के पास रविवार की दोपहर दो बजे कार के धक्के से दो छात्रों की मौत हो गयी. दोनोंं छात्र इस वर्ष मैट्रिक की परिक्षा देने वाले थे. घटना के बाद वहां पर अफरातफरी मच गयी और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया.

तीन घंटे तक एनएच रहा जाम

करीब तीन घंटे तक एनएच के जाम रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बाद में पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया. मृत छात्रों की पहचान इकिल गांव निवासी आदित्य चौधरी के 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार और भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना के कौरा गांव निवासी नागेंद्र सिंह उर्फ चंदेश्वर सिंह के 15 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है. प्रियांशु का परिवार सोनवर्षा में ही रहता है. बताया जाता है कि दोनों छात्र सोनवर्षा उच्च विद्यालय में दसवीं में पढ़ते थे. दोनो इसी साल फरवरी में होने वाली मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले थे. सोनवर्षा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि दोनों इकिल गांव के पास सड़क पर जा रहे थे, इसी दौरान जगदीशपुर के तरफ से आ रही कार की चपेट में आ गये. इसमें एक किशोर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दूसरे ने इलाज के लिए आरा ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन