फाइल- 19- एमवी कॉलेज में पुरस्कार वितरण व संगोष्ठी आज,

एमवी कॉलेज में आज होगा पुरस्कार वितरण व संगोष्ठी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे छात्रों को सम्मानित
सांसद सुधाकर सिंह करेंगे छात्रों को सम्मानित बक्सर. महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर के तत्वावधान में आज मंगलवार को मानस सभागार में भव्य शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. साथ ही बदलते वैश्विक परिवेश में युवा वर्ग की महत्वाकांक्षी विषय पर संगोष्ठी भी होगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह उपस्थित रहेंगे. वे अपने कर कमलों से क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे. मुख्य वक्ता वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डॉ. मृत्युंजय सिंह होंगे. महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना और वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में युवाओं की बदलती सोच व महत्वाकांक्षाओं पर सार्थक विमर्श करना है. संगोष्ठी में शिक्षा, रोजगार, तकनीक और सामाजिक परिवर्तन जैसे विषयों पर विशेषज्ञ एवं शिक्षक अपने विचार रखेंगे. महाविद्यालय ने बताया कि इस आयोजन से छात्रों को सम्मान के साथ भविष्य की चुनौतियों के प्रति जागरूक और प्रेरित किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि सांसद सुधाकर सिंह समय-समय पर शिक्षा व क्षेत्रीय विकास के मुद्दे प्रमुखता से उठाते रहे हैं. क्विज प्रतियोगिता के विजेता इन प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित स्नातकोत्तर इतिहास – रक्षा कुमारी, अंकित कुमार, निशु कुमारी, संस्कृत विभाग आशा कुमारी भारती, तारा कुमारी, रक्षा कुमारी, स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान अंकित कुमार, शुभम कुमार, लक्ष्मी कुमारी, स्नातकोत्तर मनोविज्ञान मोहित कुमार, विभा कुमारी, अनु कुमारी, स्नातकोत्तर हिंदी विकास कुमार, सुरजित कुमार, नीतू कुमारी, अर्थशास्त्र रक्षा कुमारी, काजल कुमारी, ध्रुव कुमार, विभा कुमारी, भौतिकी सोनी कुमारी, अजीत कुमार, आदित्य कुमार रसायनशास्त्र सौरभ पांडेय, आशीष कुमार, अंशु कुमारी, गणित शुभम कुमार, विराज कुमार, कृष्ण मुरारी, प्रिया कुमारी, वैष्णवी गुप्ता, जंतु विज्ञान मनोरंजन भारती, प्रिया राज, रोहित कुमार सिंह, रीमा यादव, वनस्पति विज्ञान प्रेम शाला कुमारी, आकांक्षा कुमारी, रानी कुमारी, अंग्रेजी अंजलि दुबे, दिव्या लोहिया, दिव्यांशु कुमार दर्शनशास्त्र अर्चना कुमारी, जानकी कुमारी, रितु कुमारी, बीसीए समीर तिवारी, सलोनी कुमारी, सुहानी कुमारी, बीबीए श्वेता कुमारी, हिमांशी शर्मा, खुशी गुप्ता कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




