फाइल- 12- इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज का काम अंतिम चरण में, बिना उद्घाटन ही आवागमन शुरू

Published by :Parshant Kumar Rai
Published at :27 Apr 2026 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल- 12- इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज का काम अंतिम चरण में, बिना उद्घाटन ही आवागमन शुरू

इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज का काम अंतिम चरण में, बिना उद्घाटन ही लोगों ने शुरू किया आवागमन

विज्ञापन

ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा, संपर्क पथ का कार्य अभी अधूरा, शीघ्र सुविधा मिलने की जगी आस 27 अप्रैल- फोटो-7- ओवरब्रिज से आवागमन करते वाहन चालक. बक्सर. नगर के लिए बहुप्रतीक्षित इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर बने रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. पुल का निर्माण कार्य लगभग तैयार है. वहीं, दोनों छोर का मुख्य सड़क से संपर्क हो गया है, लेकिन संपर्क पथ का कालीकरण अभी नहीं हुआ है. वहीं, निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के बाद छोटे वाहनों का संचालन भी शुरू हो गया है. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर पुल पर आवागमन अभी शुरूआत नहीं की गयी है. वहीं बहुप्रतीक्षित मांगों के पूरा होने पर इससे इटाढ़ी और आसपास के गांवों के लोगों के साथ ही नगर के लोगों में खुशी है. वर्षों से लगने वाले जाम से अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं बाइपास रोड एवं नगर के लोगों को स्टेशन पहुंचने में भी जाम की समस्या से राहत मिलेगा. फिलहाल ओवरब्रिज पर पक्कीकरण का कार्य पूरा हो गया है. दोनों तरफ संपर्क पथ का कालीकरण का निर्माण कार्य बाकी है. जिसके पूरा होने के बाद रेलवे ब्रिज से आवागमन सभी वाहनों के लिए शुरू हो जायेगा. इसकी शुरूआत मई महीने में होने की संभावना बढ़ गयी है. अभी संपर्क पथ के दुरूस्त नहीं होने के बावजूद लोग इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज से आना-जाना शुरू कर चुके हैं. बाइपास से सीधे इटाढ़ी रोड पहुंचने के लिए यह रास्ता कम दूरी का पड़ता है. हालांकि प्रशासन ने अभी तक ओवरब्रिज पर आवागमन को लेकर कोई आधिकारिक प्रक्रिया शुरू नहीं की है. न तो इसका उद्घाटन हुआ है. मई के अंत तक ओवरब्रिज को पूरी तरह जनता के लिए खोलने का लक्ष्य है. इसके बाद इटाढ़ी, धनसोई और केसठ की तरफ जाने वाले हजारों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा.

विज्ञापन
Parshant Kumar Rai

लेखक के बारे में

By Parshant Kumar Rai

Parshant Kumar Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन