Buxar News: छापेमारी में गयी पुलिस टीम को लौटना पड़ा खाली हाथ

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 20 Apr 2025 10:00 PM

विज्ञापन

बुधवार की रात्रि शराब के लिए छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव किया गया था जिसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी भी किया गया था.

विज्ञापन

डुमरांव

. बुधवार की रात्रि शराब के लिए छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव किया गया था जिसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी भी किया गया था. वहीं शनिवार की रात्रि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई लेकिन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. छापेमारी के दौरान कृष्णाब्रह्म, मुरार, डुमरांव सहित अन्य थानों के पुलिस के साथ शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे मठिला गांव में छापेमारी में गई पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. बिते दिनों पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी मठिला गांव में भरी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष नेतृत्व में एक टीम को गठित कर छापेमारी की गई जहा छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने ईंट पथर से जानलेवा हमला कर दिया था वहीं हमले में चौकीदार हरेराम सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. जख्मी चौकीदार को इलाज़ के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. हमले के दौरान पुलिस पदाधिकारी व स्थानीय चौकीदार सोनू पासवान को जातिसूचक शब्द कहा गया था. हमले के बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए 22 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है जहा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस रमेश यादव, मधु यादव व तेज बहादुर यादव को गिरफ्तार कर ली गई थी. इसी मामले में शनिवार की रात्रि पुलिस माठिला गांव में गिरफ्तारी करने के लिए पहुंची थी. लेकिन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन