Buxar News : व्यवसायियों की समस्याओं का कराया जायेगा निष्पादन
Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 06 May 2025 10:11 PM
चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में पी रोड स्थित एक होटल में बक्सर चेंबर ऑफ कॉमर्स और बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी एवं सदस्यों की एक संयुक्त बैठक की गयी. इस बैठक में बक्सर और बिहार के व्यापारिक गतिविधियों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.
बक्सर. चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में पी रोड स्थित एक होटल में बक्सर चेंबर ऑफ कॉमर्स और बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी एवं सदस्यों की एक संयुक्त बैठक की गयी. इस बैठक में बक्सर और बिहार के व्यापारिक गतिविधियों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष सुभाष कुमार पटवारी, पूर्व अध्यक्ष पीके अग्रवाल, आशीष शंकर, प्रदीप चौरसिया, पशुपतिनाथ पांडे, अजय कुमार गुप्ता, बक्सर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद, उपाध्यक्ष रोहतास गोयल और सचिव दौलत गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया. बैठक के दौरान वक्ताओं ने बक्सर और बिहार के व्यवसायियों की समस्याओं पर चर्चा की. बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ये समस्याएं सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाई जाएंगी और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जायेंगे. वक्ताओं ने संगठन के महत्व पर भी बल दिया, यह कहते हुए कि अगर हम संगठित नहीं होंगे, तो प्रशासन और सरकार हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं देंगे. बैठक में बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने चेंबर की शताब्दी वर्ष समारोह के आयोजन की घोषणा की. इस दौरान अध्यक्ष सुभाष कुमार पटवारी ने कहा कि वह बक्सर और बिहार के व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे. बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के कई सदस्य उपस्थित थे, जिनमें नंदकुमार जायसवाल, दीपक कुमार अग्रवाल, गोपाल, बक्सर पब्लिक स्कूल के निदेशक निर्मल कुमार सिंह, पंकज मानसिंहका, मोहन जी केसरी, ओमप्रकाश, अशोक कुमार वर्मा, विनय कुमार, आलम फरीदी, ब्रिज किशोर सिंह, मंजेश केसरी आदि शामिल थे. कार्यक्रम का मंच संचालन संजय कुमार मिश्रा ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










