जालंधर से पटना ले जायी जा रही 22 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 06 May 2026 10:01 PM

विज्ञापन

गंगा सेतु स्थित वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर पकड़ी गयी शराब

विज्ञापन

बक्सर.

गंगा सेतु स्थित वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लाख रुपये मूल्य की शराब से लदे ट्रक को जब्त किया है और दो तस्करों को दबोच लिया है. उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि जालंधर से गुवाहाटी के नाम पर फर्जी कंसाइनमेंट बनाकर शराब की बड़ी खेप पटना ले जायी जा रही है. सूचना पर वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर वहां के प्रभारी उत्पाद निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया. उसी बीच पहुंचा एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी, जिसमें ट्रक के अंदर छिपाकर रखी गयी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई. जब्त शराब 18 सौ लीटर है. जिसकी अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये है. ट्रक से 100 पैकेट प्लास्टिक, 96 लीटर खाली बोतल और 2 बंडल भी बरामद हुए हैं. इस मामले में ड्राइवर व खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है.ट्रक ड्राइवर महेंद्र सिंह की पहचान हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला अंतर्गत झंडुता थाना के नोकरा निवासी बलदेव सिंह के पुत्र तथा खलासी राजेश कुमार उसी जिला के घुमारवी थाना के सलनास गांव निवासी ठाकुर दास के रूप में हुई है.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन