अपराधियों ने किशोर को मारी गोली,स्थिति नाजुक
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

जख्मी किशोर की पहचान एकौना गांव निवासी मनीष यादव के रूप में हुई है
विज्ञापन
सिमरी.
स्थानीय थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं से लोग दहशत में हैं. बुधवार की सुबह मध्य विद्यालय एकौना के समीप अपराधियों ने एक किशोर को सरेआम गोली मार दी. जख्मी किशोर की पहचान एकौना गांव निवासी हरेंद्र यादव के 17 वर्षीय पुत्र मनीष यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मनीष यादव किसी काम से चक्की जा रहा था. रास्ते में दुबौली निवासी गणेश तिवारी के पुत्र रौनक तिवारी से उसकी मुलाकात हो गयी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर आपस में कहा-सुनी शुरू हो गयी और इसी बात को लेकर रौनक तिवारी ने कमर से पिस्तौल निकाल कर किशोर को गोली मार दी. किशोर के पेट में गोली लगी है. गोली लगने के पश्चात किशोर खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया. गोली की आवाज सुन कर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने घायल को आनन-फानन में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख बेहतर के लिए रेफर कर दिया. घायल का इलाज विश्वामित्र हॉस्पिटल बक्सर में कराया जा रहा था. मगर हालत गंभीर देखकर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है. घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










