Buxar News: सीआरपीएफ जवान राजेश चौबे का पार्थिव शरीर पहुंचा चौसा

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 02 Sep 2025 8:53 PM

विज्ञापन

गर अंतर्गत चौसा नरैनापुर निवासी सीआरपीएफ जवान राजेश चौबे, पिता कैलाश चौबे की असामयिक मौत हो गयी.

विज्ञापन

चौसा. नगर अंतर्गत चौसा नरैनापुर निवासी सीआरपीएफ जवान राजेश चौबे, पिता कैलाश चौबे की असामयिक मौत हो गई. जिसका पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम पैतृक गांव सैनिक सम्मान के साथ सीआरपीएफ के जवान लेकर पहुंचे. चौसा के लाल का शव जब तिरंगे में लिपटा गांव पहुंचा तो हज़ारों की भीड़ उमड़ पड़ी. और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. चौसा श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. बताया जा रहा है कि राजेश चौबे अपने मेहनत के बल पर देश सेवा का जज्बा लिए सीआरपीएफ को ज्वाइन किया. इनकी पोस्टिंग फिलहाल मुजफ्फरपुर में था. जहां तबियत खराब होने की वजह से मौत हो गयी. जिसका शव सड़क मार्ग के रस्ते चौसा लाया गया. इस का इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. सीआरपीएफ के विशेष वाहन में जब जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो उनके साथ दो उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी और करीब एक दर्जन जवान भी मौजूद थे. जैसे ही गांव वालों को अपने लाल के आगमन की सूचना मिली, वैसे ही बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच गए. गांव की मिट्टी से जुड़ा यह जवान अब शांति की नींद सो गया, लेकिन उसके जाने की टीस हर आंख में साफ झलक रही थी. मंगलवार की शाम चौसा से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई जो चौसा बाजार होते हुए मुक्ति धाम चौसा पहुंचा. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजसेवी और स्थानीय प्रतिनिधि शामिल हुए. लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय जवान को अंतिम विदाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन